Connect with us

स्वास्थ्य

सबसे स्वस्थ महिला प्रतियोगिता में बिमला तिवारी ने बाजी मारी

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आज 24 तारीख रविवार को महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर  का आयोजन नंदा देवी मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें डॉक्टर सचिन चक्रवर्ती गैस्ट्रोलॉजिस्ट जो की हल्द्वानी से आए हुए थे। डॉक्टर उषा उप्रेती गाइनेकोलॉजिस्ट  डॉक्टर कृतिका भंडारी गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल शर्मा फिजिशियन बेस हॉस्पिटल डॉक्टर मुक्ति पंत दंत रोग विशेषज्ञ अचल डेंटल क्लिनिक डॉक्टर जे सी दुर्गा पाल द्वारा महिलाओं की आंखों का टेस्ट किया गया। इसके  अलावा लैब  टेक्निशियन भगवती प्रसाद शाह भास्कर पंचपाल सुधीर चौहान आदि ने शिविर में अपना योगदान दिया सभी महिलाओं का बीपी शुगर हीमोग्लोबिन वेट हाइट देखी गई उसी के अनुसार सबसे स्वस्थ महिला कौन का चयन किया गया इसमें  80 महिला मरीजों ने भाग लिया। शिविर में डॉक्टर सचिन चक्रवर्ती जी ने पेट में होने वाली समस्याओं के संबंध में मरीजों के साथ स्वास्थ्य वर्धक वार्ता साझा की वरिष्ठ महिला विशेषज्ञ डॉक्टर उषा उप्रेती जी ने महिलाओं को गायनेकोलॉजी से संबंधित समस्या व सुरक्षा की सुझाव दिए शिविर में  महिला कल्याण संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सभी डॉक्टरों का सम्मान किया गया जिसमें मनोज सनवाल एवं एवं रीता  दुर्गापाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया  संचालन पुष्पा सती मीता  उपाध्याय एवं डॉक्टर जे सी दुर्गा पाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महिला कल्याण संस्था के सदस्य श्रीमती शांति शाह  सुश्री आशा पंत आशा कर्नाटक मंजू जोशी ममता चौहान राधिका जोशी अनीता रावत रेखा चौहान सुनैना मेहरा चंद्र अग्रवाल दीपा जोशी मंजू रावत मंजू अग्रवाल सरला बिष्ट अदिति  अग्रवाल पांडे रेड क्रॉस सोसाइटी के दीप जोशी किशन गोरानी मनोज भंडारी मनोहर सिंह नेगी राघव पंत केवल सती आदि ने शिविर में सहयोग किया अंत में राघव पंत का आभार व्यक्त किया गया दवाएं आदि उपलब्ध कराने के लिए सबसे स्वस्थ महिला में सबसे स्वस्थ महिला में बिमला तिवारी प्रथम शीला दुर्ग पाल द्वितीय ममता पंत तृतीय 25 से 50 के ग्रुप में श्रीमती भावना पंत प्रथम श्रीमती पूनम पाठक द्वितीय कंसोलेशन प्राइज दिए गए श्रीमती निशा अग्रवाल सुश्री आशा पंत श्रीमती बीना जोशी एवं श्रीमती अनिता  रावत को दिया गया।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING