Connect with us

स्वास्थ्य

जिला न्यायालय नैनीताल में भी न्यायाधीशों ने किया योगा

सीएन, नैनीताल। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय नैनीताल में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में अधिकारीगण एवं न्यायालय के कर्मचारियों के द्वारा प्रातः 7ः30 बजे योगाभ्यास किया गया। जिला न्यायाधीश सुजाता सिंह ने बताया कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है, योग से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, योग से शरीर स्वस्थ्य एवं संतुलित रहता है, योग करने से मनुष्य में सकारात्मकता आती है। योग दिवस के अवसर पर न्यायाधीश अजय चौधरी, प्रीतु शर्मा, रमेश सिंह, पुनीत कुमार, बीनू गुल्यानी, तनुजा, रूचिका गोयल, आयिश फरहीन एवं बार संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी, चीफ लीगल एण्ड डिफेंस अधिवक्ता सोहन तिवारी के साथ ही न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING