Connect with us

स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों ने भी योग दिवस पर किया योगाभ्यास

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में अत्यधिक स्टेस से गुजरने वाले न्यायधीशों ने 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौकेयोग किया। मुख्य न्यायाधीश, न्यायधीश समेत हाईकोर्ट स्टाफ ने योग के कई आसन किये। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायधीशों को भी अनिवार्य रूप से प्रतिदिन योग करना चाहिए। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनियाभर में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में अत्यधिक मानसिक और शारीरिक स्ट्रेस से गुजरने वाले न्यायधीशों ने भी मुख्य न्यायाधीश भवन के सभागार में योग किया। प्रातः आठ बजे शुरू हुए इस आयोजन में न्यायाधीश व उनके परिवार शामिल हुए। बीडी पाण्डे जिला अस्पताल के आयुष विभाग से प्रशिक्षक शेखर भट्ट और ऋतु जोशी ने न्यायधीशों को योग कराया। उन्होंने भुजंग आसन, शवासन, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, शांति पाठ, भ्रामरी प्रयानाम कराए। ट्रेनर ने सभी को अति सुरक्षात्मक तरीकेप से आसन कराए। इस मौके पर न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति आलोक कुमार, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल अनुज कुमार संघल, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभाकर जोशी आदि योग शिविर में शामिल हुए। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने कहा कि हमारा शरीर एक वाहन की तरह है और हमारी सजगता या सचेता उसमें बैठे सवार की तरह है। इन सब चीजों को ठीक रखने के लिए योग करना पड़ेगा। मुख्य न्यायाधीश ने न्यायधीशों के स्ट्रेस भरे जीवन को देखते हुए कहा कि उन्हें योग करके अपने मन को शान्ति और शरीर को फिट करना चाहिए।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING