Connect with us

स्वास्थ्य

वयोश्री योजना के के तहत 24 से लगेंगे सहायक उपकरण वितरण शिविर : भट्ट

सीएन, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत उनके संसदीय क्षेत्र में 24 और 26 सितंबर व 7 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर दिव्यांग जनों के जांच के आधार पर सहायक उपकरण वितरण किए जाने के कार्यक्रम होंगे। श्री भट्ट ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र के जनपद नैनीताल में 24 सितंबर को नगर पालिका सभागार भवाली नैनीताल और उधम सिंह नगर में थारू विकास भवन खटीमा में तथा 26 सितंबर को रामलीला मैदान कालाढूंगी में 7 अक्तूबर को तहसील मैदान खन्स्यु ओखलकांडा में ओलिम्को कानपुर एवं राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जांच के आधार पर दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। श्री भट्ट ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को इन कैंप में पहुंचने की अपील की है।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING