Connect with us

स्वास्थ्य

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भटट ने हल्द्वानी उपकारागार में कैदियों को हाईटेक एंबुलेंस की सौगात दी

सीएन, हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भटट ने मंगलवार को लगभग 20 लाख की लागत से हल्द्वानी उपकारागार में कैदियों को हाईटेक एंबुलेंस की सौगात दी। श्री भटट ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मंत्री श्री भटट ने गौलापार क्षेत्र के नकैल गांव में सूखी नदी पर 6 करोड 32 लाख की लागत से बनने वाले पुल का निरीक्षण कर उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्यो गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम देवला तल्ला गौलापार में 499.53 लाख की लागत से जलाशय निर्माण, पम्प गृह निर्माण एवं पाईप लाईन सम्बन्धित कार्याें का शिलान्यास किया। श्री भटट ने कहा कि उपकारागार परिसर में बंदियों को हाईटेक एंबुलेंस उपलब्ध होने से बीमार बंदियों को जहां त्वरित सेवा मिलेगी वही विभाग के खर्चों में कमी आयेगी। उपकारागार में एंबुलेंस नही होने से निजी एंबुलेंस लेने से विभाग को अधिक धनराशि देनी पडती थी। उन्होने कहा कि इस अत्याधुनिक एंबुलैंस में पर्याप्त सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अनुकूल है। उन्हांेंने कहा कि जेल सुधार गृह के रूप में कार्य रही है काफी लोग यहां से प्रेरणा लेकर अपना स्वरोजगार कर सादगी जीवन व्यतीत कर रहे है। इस अवसर पर महिला कैदियों द्वारा बनाये गये ऐपण, थैले तथा क्राफ्ट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा जेल में महिलाओं को हस्तशिल्प व सिलाई में निपुण बनाया जा रहा है भविष्य में महिलायें अपना स्वरोजगार कर आर्थिकी को मजबूत कर सकती है। श्री भटट ने गौलापार के नकैल गांव में 6 करोड 32 लाख की लागत से बनने वाले पुल के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात में सूखी नदी में पानी आने से यहां के लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता था। इस पुल के निर्माण से जहां लोगों का आवागमन सुगम होगा वही क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। इस अवसर पर नकैल गांव के ग्रामीणों व महिलाओं ने मंत्री श्री भटट का आभार व्यक्त किया। श्री भटट ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार प्रदेश में चहुमुखी विकास कर रही है। आज भारत विश्वगुरू बन चुका है इसमें महत्वपूर्ण योगदान देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का है। इस अवसर पर मंत्री श्री भटट ने नकैल गांव में लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान किया। ग्रामीणों ने मंत्री श्री भटट को अवगत कराया कि नकैल गांव में गैस वितरण हेतु गैस कम्पनियों के वाहन नही आते हैं जिस पर श्री भटट ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि रोस्टर बनाकर गैस के वाहन को भेजने के निर्देश दिये। गौलापार देवलातल्ला में जलाशय निर्माण, पम्प गृह निर्माण हेतु सावित्री देवी पत्नी स्व0 सुरेन्द्र सिह नौला द्वारा भूमि दान देने पर मंत्री ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी,प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डे, जेलर आरपी सिंह, ग्राम प्रधान नकैल तनुजा पाण्डे, ग्राम प्रधान देवलातल्ला विनीता त्रिलोक नौला, बसंत सनवाल, मुकेश बेलवाल, तारा तिवारी, प्रकाश पाण्डे, बालम बिष्ट, लक्ष्मण खाती, दीपक सम्भल, दिनेश खुल्वे, बौबी आर्य, एलडी भटट, प्रताप रैक्वाल, दीपक जोशी, जगदीश नौला, सचिन साह,पूरन नेगी, जगदीश नौला, थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारी उपस्थित थे।


   

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING