Connect with us

विधि

केजरीवाल मामले पर फौरन सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, ईडी ने दाखिल किया कैविएट

केजरीवाल मामले पर फौरन सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, ईडी ने दाखिल किया कैविएट
सीएन, नईदिल्ली।
अरविंद केजरीवाल मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फौरन सुनवाई के लिए सहमति जता दी है। ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ की ओर से की जाएगी जिसमें जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी का नाम सामने आ रहा है। जानकारी यह भी हो कि इसी पीठ के द्वारा के कविता मामले की भी सुनवाई चल रही है। गुरुवार रात करीब 9 बजे खबर सामने आई कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अब ईडी की तरफ से भी सर्वोच्च न्यायालय में कैविएट दाखिल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ शुक्रवार को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ;ब्ड ।तअपदक ज्ञमरतपूंसद्ध की याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें की दिल्ली के सीएम आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बैंच के समक्ष मामले को तुरंत लिस्ट करने का अनुरोध किया था। इसके बाद चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बैंच ने इस मामले को दूसरी बैंच को भेज दिया और केजरीवाल के वकील से जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले विशेष बैंच के पास अपनी याचिका रखने के लिए कहा। जस्टिस खन्ना ने कहा कि केजरीवाल की याचिका पर तीन न्यायाधीशों की बैंच सुनवाई करेगी, जो कि थोड़ी देर में बैठेगी। बता दें कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने गुरुवार देर रात सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत, लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल को ईआरओ उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING