Connect with us

विधि

बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम के लिए विश्व दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल व जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा “बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उपचार के लिए विश्व दिवस” के सम्बन्ध ” पर संत सोमवारी महाराज  राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी धारी ब्लॉक में  विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारम्भ मे स्वागत अभिवादन किया गया, जिसके उपरांत सचिव द्वारा लैंगिक यौन उत्पीड़न से बालक बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पर बताया गया की ,यह अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों, चाहे वे लड़के हों या लड़कियाँ, को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और अश्लीलता से कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। बालकों के विरूद्ध लैंगिक अपराध के प्रकार के बारे मे बताया की प्रवेशन लैंगिक हमला, गुरूतर प्रवेशन लैंगिक हमला लैंगिक हमला इसमे समलित है, इसमें बलात्कार, अश्लील हरकतें, अनुचित स्पर्श, अश्लील सामग्री दिखाना (जैसे मोबाइल व टीवी पर), और अश्लील बातें करना जैसे अपराध शामिल हैं। शिविर मे नशा उन्मूलन सम्बन्धित जानकारी एन डी पी एस एक्ट के बारे मे। विस्तार पूर्ण जानकारी भी दी गई। व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप के बारे मे भी जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, द्वारा कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे छात्रों को जानकारी दी गई कार्यक्रम यशवंत कुमार,  प्रधानचार्य, समस्त अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नर रावत ने की पोर्टल से स्वयं स्वगणना की शुरुआत, सभी नागरिकों से इसका लाभ उठाने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING