Connect with us

मनोरंजन

महेंद्र सिंह धोनी की तरह दिखता है पोलिंग अफसर, लोग कंफ्यूज

लोटा में महेंद्र धोनी के पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगे होने की तेजी से फैली खबर
सीएन, रांची।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी भले अपने शहर रांची में हों या न हों, लेकिन उनकी चर्चा खूब होती रहती है. राज्य में इन दिनों गांव की सरकार चुने जाने की प्रक्रिया यानी पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इसमें भी धोनी चर्चा में हैं. वह भी ‘चुनाव ड्यूटी’ को लेकर. आप यह सोच रहे होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में व्यस्त हैं, तो फिर पंचायत चुनाव में उनकी मौजूदगी कैसे? इसका जवाब ये है कि धोनी की तरह दिखने वाले एक शख्स की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. राजधानी रांची से सटे सिल्ली के लोटा पंचायत में यह शख्स चुनाव कराता दिखा, तो लोगों ने इसकी तस्वीरें खींच ली. झारखंड पंचायत चुनाव कराने की ड्यूटी में महेंद्र सिंह धोनी के होने का जिक्र यूं ही नहीं आया है. इस क्रिकेटर की तरह दिखने वाले पंचायत चुनाव कर्मी विवेक कुमार की तस्वीरें देखकर आप भी एकबारगी धोखा खा जाएंगे. चार दिन पहले अचानक सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत में महेंद्र सिंह धोनी के पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगे होने की खबर तेजी से फैली. सिल्ली के साथ-साथ रांची से भी कई लोग इस ‘धोनी‘ को देखने पहुंच गए. टेबल पर सिर झुकाए धोनी लगातार मतपत्रों के साथ अपना काम किए जा रहे थे. लोगों को उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था. जैसे ही उस शख्स ने चेहरा उठाया तो लोग अचरज में पड़ गए. ‌बिल्कुल धोनी की तरह हुबहू दिखने वाला यह शख्स विवेक कुमार थे. लोगों के चेहरे पर हैरानी देखकर वे मुस्कुराते हुए पंचायत ड्यूटी में अपने काम में रमे हुए थे. पंचायत चुनाव कराने पहुंचे विवेक कुमार हूबहू धोनी की तरह दिखते हैं. नजदीक से देखने पर आप भी एकबारगी कंफ्यूज हो सकते हैं कि कहीं ये धोनी तो नहीं? दरअसल, विवेक कुमार का लुक, उनका हेयर स्टाइल, कद काठी और चेहरे की बनावट काफी हद तक महेंद्र सिंह धोनी से काफी मिलती है. वह मुस्कुराते भी धोनी की तरह ही हैं. लिहाजा सिल्ली के लोटा पंचायत में जब वे चुनाव कराने पहुंचे तो वोट डालने आए मतदाता भी उन्हें देखकर हैरान रह गए. उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. ‌आपको बता दें कि विवेक कुमार सीसीएल में असिस्टेंट मैनेजर हैं और पंचायत चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है. चार बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी विवेक के कंधों पर ही है. रांची के मोरहाबादी मैदान से विवेक जब पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो रहे थे. तब भी वहां महेंद्र सिंह धोनी के रूप में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी. अचानक अफवाह फैल गई कि धोनी मोरहाबादी मैदान पहुंचे हैं. लेकिन जब उनके फैंस वहां पहुंचे तो उन्होंने धोनी के हमशक्ल विवेक को अपने सामने पाया.‌ हालांकि विवेक बताते हैं कि वह धोनी की तरह दिखने की कोशिश नहीं करते लेकिन लोग उन्हें सड़क पर गुजरते वक्त अचानक धोनी समझ लेते हैं और फिर आवाज देकर पुकारते हैं. उनके साथ सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करते हैं.

Continue Reading
You may also like...

More in मनोरंजन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING