Connect with us

राष्ट्रीय

एक साल के बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, हैरत में डॉक्टर

एक साल के बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, हैरत में डॉक्टर
सीएन, गया।
बिहार के गया से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है। दरअसल, गया में एक साल के बच्चे ने सांप के बच्चे को चबा-चबाकर मार डाला। हालांकि खास बात यह है कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ। दरअसल राकेश कुमार के एक साल के बच्चे रियांश अपनी छत पर ही खेल रहा था, तभी एक सांप का बच्चा छत पर पहुंच गया। सांप के बच्चे को रियांस ने खिलौना समझ लिया और उसे पकड़ लिया और खेलने लगा। देखते-देखते ही  वह अपने मुंह में लेकर सांप के बच्चे को चबा-चबाकर मार डालता है। हालांकि जब बच्चे की मां की नजर बच्चे पर पड़ी तो वह हैरान हो गई और बच्चे के मुंह से सांप के बच्चे को बाहर निकाला। जिसके बाद फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बच्चे को घर वाले लेकर पहुंचे। जहां बच्चे का डॉक्टर ने इलाज किया। हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और यह सांप जहरीला नहीं है। अक्सर बारिश के दिनों में यह सांप मिल जाते है। तब परिवार वालों ने राहत की सांस ली। दरअसल यह मामला बीते शनिवार का है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये पूरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव का है। बच्चे ने खेल-खेल में सांप के बच्चे को मुंह में ले लिया था। बच्चे को क्या पता कि यह सांप है और उसके साथ खेलने लगा और खेलते.खेलते उसे मुंह में चबा.चबाकर बुरी तरह काट दिया। जिससे सांप के बच्चे की मौत हो गई। हालांकि सांप का बच्चा जहरीला नहीं था। इसी वजह से बच्चे को कुछ नहीं हुआ और वह स्वस्थ है। 

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING