Connect with us

राजनीति

अजय भट्ट अपने राजनीतिक अनुभवों व हाईकमान का विश्वास जीतने से दुबारा हुए रिपीट

सीएन, नैनीताल। आखिरकार कुमाऊं की दो लोकसभा सीट में भाजपा ने सस्पेंस खत्म करते हुए नैनीताल से वर्तमान सांसद अजय भट्ट व अल्मोड़ा से अजय टम्टा के नामों की घोषणा कर दी है। गढ़वाल की टिहरी सीट से वर्तमान सांसद राजमाता को रिपीट किया है। गढ़वाल की पौड़ी व हरिद्वार सीट पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो इन सीटों पर भाजपा नये चेहरों पर दांव खेल सकती है। पौड़ी से अनिल बलूनी व हरिद्वार से त्रिवेन्द्र रावत का नाम सुर्खियों में है। फिलहाल पत्ते खुलने का सभी को इंतजार है। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने लगातार दूसरी बार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। जानकारों की माने तो अजय भट्ट अपने राजनीतिक अनुभवों व हाईकमान का विश्वास जीतने से दुबारा रिपीट हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष पर इसलिए जोर दिया गया क्योंकि वो अजय भट्ट ही थे, जिन्होंने 2017 में उत्तराखंड को भाजपा का गढ़ बना दिया था। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के खाते में 57 सीट आई थी और उसका श्रेय भट्ट को ही दिया जाता है। भट्ट को उस साल रानीखेत विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन भाजपा को जीत दिलाने में वो सफल हुए थे और पार्टी में उनका कद भी बढ़ा था। 2019 में भट्ट लोकसभा चुनाव जीते हैं और उन्हें बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री भी बनाया गया। इस बार फिर वह चुनाव मैदान में हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद अजय टम्टा को रिपीट किया है। कुमाऊं में इस बार कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोलें हैं। इन दोनों सीटों पर भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से ही होना तय है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING