Connect with us

राजनीति

महिला अधिकारों की आड़ में कांग्रेस का राजनीतिक षड्यंत्र बेनकाब : भाजपा

भाजपा महिला व एससी मोर्चा का पलटवार, आरोपों को बताया सुनियोजित साजिश

सीएन, नैनीताल। कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पर लगाए जा रहे आरोपों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। नैनीताल में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस पर महिला अधिकारों की आड़ में एससी समाज को निशाना बनाकर एक अनुसूचित वर्ग के नेता के खिलाफ गहरा राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जिस तथाकथित महिला को आगे कर आरोप लगाए जा रहे हैं उसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं जो पूरी तरह से राजनीतिक साजिश है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि एससी समाज से आने वाले दुष्यंत गौतम वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं और इससे पूर्व एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके लंबे राजनीतिक जीवन में कभी कोई आरोप सामने नहीं आया इसके बावजूद सुनियोजित ढंग से उन्हें बदनाम किया जा रहा है जो कांग्रेस की राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस की इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा। दायित्वधारी शांति मेहरा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया है। एक स्वच्छ छवि वाले नेता को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी नीति का हिस्सा है। प्रेस वार्ता में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से भाजपा नेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर समाज को गुमराह करने का कार्य कर रही है जिसे जनता भली-भांति समझ रही है। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया मंडी सलाहकार मनोज जोशी नीतू जोशी सभासद गजाला कमाल शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट विकास जोशी अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया मुकेश आर्या आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मरीज की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये हर्जाना देने के निर्देश

एससी मोर्चा अध्यक्ष ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर

नैनीताल। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली में कांग्रेस नेता, तथाकथित महिला एवं एक पूर्व विधायक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एससी मोर्चा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण अनुसूचित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने और भाजपा के वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING