Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका
सीएन, नैनीताल।
नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी व जान से मारने की धमकी के खिलाफ नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में तल्लीताल गांधी चौक पर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, विधायक संजय गायकवाड व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी की जा रही है जिसे कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा व कांग्रेस जन सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने अंकिता भंडारी की दूसरी बरसी पर उसे न्याय न मिलने पर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट, मुन्नी तिवारी, डॉ. सरस्वती खेतवाल, बंटू आर्या, आशा भट्ट, सपना बिष्ट, सुनीता आर्य, अंजू चौधरी, मनोज भट्ट, राजेंद्र व्यास, योगेश साह, सुखदीप सिंह आनंद, गौरव कुमार, सुजल सहदेव, राहुल पुजारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, त्रिभुवन फर्त्याल, भावना श्रीवास्तव, खैरुनिशा, सावित्री सनवाल, कैलाश अधिकारी, मंजू देवी, शार्दुल नेगी, पप्पू कर्नाटक, कनक साह, राजेंद्र सिंह मनराल, आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING