Connect with us

राजनीति

तख्ता पलट : सुक्खू ने हिमाचल के सीएम पद से इस्तीफा देने की पेशकश की

तख्ता पलट : सुक्खू ने हिमाचल के सीएम पद से इस्तीफा देने की पेशकश की
सीएन, शिमला।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर सकती है। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही उस राज्य में क्रॉस वोटिंग की वजह से सियासी रार बढ़ गई थी। बीते दो दिन से चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद छोड़ दिया। सदन के बाहर हिमाचल के पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने दावा करते हुए यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार अब तक सुक्खू ने राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंपा है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें इस्तीफा देने को लेकर तैयार रहने के लिए कहा गया है। साथ ही सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की है। राज्य विधानसभा में आज बुधवार को बजट पेश होने वाला था लेकिन भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार अपने विधायकों का भरोसा खो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और बीजेपी के विधायक दल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में सुखविंदर सिंह नहीं पहुंचे हैं। उधर लगातार चल रही गहमागहमी के बीच कांग्रेस के बागी विधायकों सहित कुल नौ विधायक सदन में दाखिल हुए हैं। इन विधायकों में तीन निर्दलीय भी शामिल भी हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING