Connect with us

राजनीति

प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय व व्यक्ति अंतिम की भावना को आत्मसात करे : परिहार

सीएन, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार के आज प्रथम बार हल्द्वानी, आगमन पर भाजपा जिला नैनीताल द्वारा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के मध्य कार्यक्रम में पहुँचने पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय व व्यक्ति अंतिम की भावना को आत्मसात करने का आवाहन किया। विदित है कि पूर्व में कुन्दन सिंह परिहार ने विधानसभा चुनाव में विस्तारक योजना के प्रदेश सह-संयोजक, लोकसभा चुनाव में विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक, प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख व विभिन्न राज्यो में प्रवासी विस्तारक के तौर पर सफलता पूर्वक काम किया है। उन्होने विश्वास दिलाया की संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर तक पार्टी को और गतिशील बनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट वह संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली व विनीत अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी प्रदीप जनौटी, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल, पुष्कर जोशी, जिला कोषाध्यक्ष आशीष मल्होत्रा, मण्डल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, जिला मीडिया संयोजक नितिन राणा, संजय पाण्डे, हेमन्त बिष्ट, पंकज पाण्डे, विनोद तिवारी, अमित चौधरी, रत्नेश साह, सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING