Connect with us

राजनीति

सीएम की रेस में डीके सबसे आगे, ताजपोशी कर क्या आज बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस

सीएम की रेस में डीके सबसे आगे, ताजपोशी कर क्या आज बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस
सीएन, बंगलुरू।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन होगा, यह निर्णय कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर छोड़ दिया है। कर्नाटक में नए सीएम की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के नामों की चर्चा चल रही है। सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार- मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंच सकते हैं। दोनों नेताओं के कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा खड़गे से मुलाकात करने की संभावना है। वहीं सोमवार (15 मई) को कर्नाटक में मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डीके शिवकुमार का जन्मदिन है। वे 61 साल के हो गए हैं। डीके का जन्म 15 मई 1962 को हुआ था। वे कर्नाटक की कनकपुरा सीट से लगातार 8वीं बार विधायक बने हैं और कांग्रेस में सबसे कम समय में फायरब्रांड नेता के तौर पर पहचान बनाई है। विधानसभा चुनाव में शिवकुमार कांग्रेस के सबसे अमीरस उम्मीदवार थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस शिवकुमार को जन्मदिन की तोहफा दे सकती है। कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी अगर हुई है तो इसके पीछे शिवकुमार की भूमिका काफी अहम है। बता दें कि राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING