Connect with us

राजनीति

कर्नाटक : शपथ ग्रहण समारोह से पहले सामने आई मंत्रियों की पहली लिस्ट

कर्नाटक : शपथ ग्रहण समारोह से पहले सामने आई मंत्रियों की पहली लिस्ट
सीएन, बेंगलुरू।
कर्नाटक में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया आज कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले नामों का भी खुलासा हो गया है। जिनमें जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकिहोली, प्रियांक खरगे, रामालिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान सीएम के साथ मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्री पद के साथ भी कांग्रेस ने जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है। बता दें कि जी परमेश्वर, प्रियांक खरगे और केएच मुनियप्पा दलित समुदाय से आते हैं। वहीं केजे जॉर्ज अल्पसंख्यक-ईसाई समुदाय से, एमबी पाटिल लिंगायत समुदाय से, सतीश जारकिहोली एसटी वाल्मिकी वर्ग, रामालिंगा रेड्डी रेड्डी समुदाय से और बीजेड जमीर अहमद खान अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय से आते हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय से और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, विपक्ष के नेताओं, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, एम के स्टालिन, सीताराम येचुरी, हेमंत सोरेन और शरद पवार को भी न्योता भेजा गया है। कांग्रेस पार्टी इस शपथ ग्रहण के बहाने शक्ति प्रदर्शन बी करना चाहती है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING