Connect with us

राजनीति

कर्नाटक विस चुनाव: 9 बजे तक 8.26 प्रतिशत वोटिंग, दिग्गज अरबपति ने लाइन में खड़े होकर डाला वोट

कर्नाटक विस चुनाव: 9 बजे तक 8.26 प्रतिशत वोटिंग, दिग्गज अरबपति ने लाइन में खड़े होकर डाला वोट
सीएन, बेंगलुरु। कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में लोग पूरे उत्साह में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 8.26 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कर्नाटक में फिलहाल 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2.59 महिला मतदाता हैं। वहीं 16.976 वोटर्स ऐसे हैं, जो 100 साल से ऊपर हैं। 4.699 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं और 9.17 लाख ऐसे वोटर्स हैं जो पहली बार वोट डालेंगे। 5.55 लाख विकलांग मतदाता हैं। 224 में से 36 आदिवासी और 15 दलित समुदाय के लिए आरक्षित सीटें हैं। पहली बार कर्नाटक में 12ण्.15 लाख 80 वर्ष से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा होगी।
अरबपति बिजनेसमैन नारायणमूर्ति ने लाइन में लगकर मतदान किया
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक सदस्य नारायणमूर्ति भी बेंगलुरु की जयानगर विधानसभा सीट पर अपना वोट डालने पहुंचे। खास बात ये है कि अरबपति बिजनेसमैन नारायणमूर्ति ने सामान्य लोगों की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद लोग नारायणमूर्ति की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। नारायण मूर्ति की पत्नी और मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति भी नारायणमूर्ति के साथ वोट डालने पहुंची। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुधा मूर्ति ने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि कृप्या हमें देखें, हम बूढ़े हैं लेकिन हम छह बजे उठकर यहां आए और वोट दिया। कृप्या हमसे सीखें। वोट देना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। मूर्ति ने कहा कि मैं हमेशा कहती हूं कि युवाओं को वोट देना चाहिए क्योंकि उनके पास बात करने की ताकत है और बिना वोट किए आपके पास वो ताकत नहीं रहेगी। वहीं नारायणमूर्ति ने कहा कि पहले हमें मतदान करना चाहिए, उसके बाद ही हम कह सकते हैं कि यह अच्छा है, यह अच्छा नहीं है लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें आलोचना करने का भी अधिकार नहीं है। नारायणमूर्ति ने कहा कि यह बड़ों की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं के साथ बैठें और उन्हें समझाएं कि मतदान करना क्यों जरूरी है। यही मेरे माता.पिता ने कहा था। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज भी सुबह ही वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच गए थे। प्रकाश राज ने भी आम लोगों की तरह सुबह सात बजे ही लाइन में लगकर वोट किया। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलकेणी ने भी बेंगलुरु के कोरामंगला सीट पर मतदान किया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने परिवार के साथ वोट किया। मतदान से पहले येदियुरप्पा अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। येदियुरप्पा ने मतदान के बाद दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली के एक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मतदान किया। बोम्मई ने भी लाइन में लगकर आम आदमी की तरह वोट किया।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING