Connect with us

राजनीति

मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार स्मृति ईरानी को नही मिल पाया मंत्री का दर्जा

मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार स्मृति ईरानी को नही मिल पाया मंत्री का दर्जा
सीएन, लखनऊ।
मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार यूपी से दस सांसदों को ही शामिल किया है। इनमें अनुप्रिया पटेल ही इकलौती महिला सांसद है। वहीं उम्मीद जताई जा रही थी कि हार के बावजूद स्मृति ईरानी को पार्टी मंत्री बना सकती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उनका पत्ता कट गया। बता दें कि मोदी सरकार 2.0 में स्मृति ईरानी अमेठी से जीती थी। उन्हें पार्टी ने इनाम के तौर पर मंत्री पद से नवाजा था। इस बार के लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा से 1.66 लाख वोटों से हार गई। हारने के बावजूद उम्मीद जताई जा रही थी की गांधी परिवार की सीट से पूरे दमखम से लड़ने वाली स्मृति ईरानी का मंत्री पद पार्टी बरकरार रख सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार यूपी के दस सांसदों को शामिल किया गया। राजनाथ सिंह और हरदीप सिंह पुरी को जहां पार्टी ने फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया तो वहीं जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा और कमलेश पासवान को राज्य मंत्री बनाया। बता दें कि इस बार यूपी से सात महिला सांसद ही जीत सकीं हैं। इनमें अनुप्रिया पटेल, हेमा मालिनी, प्रिया सरोज, डिंपल यादव, इकरा हसन, रुचि वीरा और कृष्णा पटेल शामिल हैं। यूपी से मोदी कैबिनेट में महिला के तौर पर इकलौती सांसद अनुप्रिया पटेल ही जगह बना सकीं हैं। वहीं स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी जैसे बड़े चेहरे मंत्री पद की रेस से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि 2019 में यूपी से 11 और 2014 में 13 महिला सांसद जीती थीं। इस बार महज सात महिलाएं ही संसद पहुंच चुकीं हैं। स्मृति ईरानी, मेनका गांधी, रेखा वर्मा, रीता बहुगुणा जोशी, साध्वी निरंजन ज्योति, संघ मित्रा मौर्य, संगीता आजाद चुनाव हार गई।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING