Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, पूछा-अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं

राहुल गांधी ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, पूछा-अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं
सीएन, नईदिल्ली।
कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल अडानी मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। संसद में भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा जारी है। विपक्ष लगातार इस मामले पर जेपीसी की मांग कर रहा है। राहुल गांधी लगातार भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। एक बार फिर से अडानी मुद्दे को लेकर उन्होंने साफ तौर पर भाजपा से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि अडानी की सेल कंपनी में 20000 करोड़ रुपए किसके हैं। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी से पूछा गया था कि भाजपा कह रही है कि आप न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं? इसी पर उन्होंने पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर पूछा कि अडानी की सेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं? इसका जवाब देना चाहिए कि यह पैसे किसके हैं। दरअसल, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल अडानी मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। संसद में भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा जारी है। विपक्ष लगातार इस मामले पर जेपीसी की मांग कर रहा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह जो 20,000 करोड़ रुपए अडाणी जी के शेल कंपनी में हैं ये किसके हैं? यह बेनामी हैं, यह किसके हैं? इससे पहले राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा राहुल गांधी का यह ट्वीट सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आया था। राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से 13 अप्रैल तक जमानत दे दी गई है। वहीं, निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने की याचिका पर अब 3 मई को सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने ‘मोदी उपनाम’ के संदर्भ में उनकी 2019 की टिप्पणी से संबंधित मानहानि के एक मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ सोमवार को सत्र अदालत में अपील दायर की। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि सत्र अदालत मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को करेगी। राहुल को पिछले महीने यहां की निचली अदालत ने दोषी ठहराया था और दो साल के लिए जेल की सजा सुनाई थी। दो भगोड़े कारोबारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘उपनाम’ के बारे में अपनी टिप्पणी में राहुल गांधी ने कहा था कि सारे ‘चोरों’ के ‘उपनाम’ मोदी क्यों हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING