Connect with us

राजनीति

सिद्धारमैया ही होंगे कांग्रेस के अगले सीएम, कल ले सकते हैं शपथ

सिद्धारमैया ही होंगे कांग्रेस के अगले सीएम, कल ले सकते हैं शपथ
सीएन, नईदिल्ली।
चार दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम का नाम फाइनल कर दिया। पार्टी ने एक बार फिर सिद्धारमैया के ऊपर भरोसा जताया है। सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगा दी है। कर्नाटक सीएम की रेस में सिद्धारमैया अपने प्रतिद्वंद्वी डीके शिवकुमार पर भारी पड़े। वह कल शपथ ले सकते हैं। वहीं, डीके शिवकुमार के सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है। कर्नाटक में सीएम बनने की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला था लेकिन बाजी सिद्धारमैया के हाथ लगी। हालांकि, यह इतना आसान नहीं था। दोनों के बीच सीएम चुनने को लेकर कांग्रेस में किस तरह से उहापोह की स्थिति थी, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि नाम फाइनल होने में कांग्रेस को चार दिन लग गए। वहीं अब खबर ये भी आ रही है कि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम के पद के लिए मना लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस की आज दोपहर 1.30 बजे एक बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पार्टी मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देगी। इधर, शपथ ग्रहण के लिए कांथीरावा स्टेडियम में तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी के कार्यकर्ता और कर्मचारी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार मौजूद रहेंगे। फिलहाल डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिलने के लिए दस जनपथ पहुंच चुके हैं। इधर, बेंगलुरु में सिद्धारमैया के घर के बाहर कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सिद्धारमैया के घर पर मिठाई बांटी गई है। वहां पर सिद्धारमैया के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कर्नाटक में सिद्धारमैया के पोस्टर को उनके समर्थक दूध से नहलाते नजर आए।
2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सिद्दारमैया
सिद्दारमैया का जन्म 3 अगस्त 1947 को कर्नाटक में हुआ। एक भारतीय राजनेता हैं जो कि 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। वह वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है, इससे पहले वह बहुत सी जनता परिवार वाली दलों के सदस्य रह चुके हैं। जनता दल (सेकुलर) के सदस्य के तौर पर वे दो बार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके है। 13 मई 2013 को वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। अब वह पुन मुख्यमंत्री बनाये जा रहे है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING