Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

12 हजार की छंटनी के बाद गूगल कर्मचारियों ने सुंदर पिचाई को लिखा खुला पत्र

12 हजार की छंटनी के बाद गूगल कर्मचारियों ने सुंदर पिचाई को लिखा खुला पत्र
सीएन, न्यूयार्क।
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 12 हजार कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था। अब इस छंटनी के बाद कर्मचारियों ने कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई को खुला पत्र लिखा है और अपनी मांग रखी है। कर्मचारियों ने सुंदर पिचाई से भर्ती के लिए प्राथमिकता देने के साथ ही नई भर्ती पर रोक लगाने आदि को लेकर अपनी बात रखी है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर गूगल में फिर से भर्ती की जाती है तो उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए, जिन्हें निकाला गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में शोक पर जाने के लिए अवकाश और अभी के लिए भर्तियों को फ्रीज करने की मांग की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों ने यूक्रेन जैसे मानवीय संकट वाले देशों में कर्मचारियों को नहीं निकालने की अपील भी की है। खुला पत्र में कर्मचारियों ने गूगल के सीईओ से कहा है कि अगर किसी कर्मचारी की छंटनी की जाती है तो उसे अपना पूरा नोटिस पीरियड सर्व करने देना चाहिए। साथ ही ये भी कहा है कि यूक्रेन जैसे देशों में प्रभावित कर्मचारियों को अपनी नौकरी के साथ-साथ वीजा-लिंक्ड रेजिडेंसी खोने के जोखिम वाले लोगों को अतिरिक्त सहायता देना चाहिए. पत्र में कहा गया है कि ये अल्फाबेट की छंटनी का असर ग्लोबल स्तर पर पड़ा है।
कौन हैं सुंदर पिचाई सुंदराजन
सुंदर पिचाई सुंदराजन का जन्म 10 जून, 1972 पिचाई का जन्म मदुरै, तमिलनाडु, भारत मे तमिल परिवार में हुआ। वह अमेरिकी व्यवसायी हैं जो अल्फाबेट कंपनी के सीईओ और उसकी सहायक कंपनी गूगल एलएलसी के सीईओ हैं। गूगल ने अपनी कंपनी का नाम अल्फ़ाबेट में बदल दिया। इसके बाद लेरी पेज ने गूगल खोज नामक कंपनी का सीईओ सुंदर पिचाई को बना दिया और स्वयं अल्फाबेट कंपनी के सीईओ बन गए। सुन्दर पिचाई  ने गूगल सीईओ का पद ग्रहण 2 अक्टूबर, 2015 को किया। 3 दिसंबर, 2019 को वह अल्फाबेट के सीईओ बन गए। पिचाई का जन्म मदुरै, तमिलनाडु, भारत मे  तमिल परिवार में लक्ष्मी और रघुनाथ पिचाई के घर हुआ। उनकी मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर थीं और ,उनके पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश समूह के जीईसी में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। सुंदर के पिता का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट था जहा इलेक्ट्रिक कॉम्पोनेंट बनाए जाते थे। सुन्दर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई में अपनी दसवीं कक्षा पूरी की और वना वाणी स्कूल, चेन्नई में स्थित स्कूल से बारहवीं कक्षा पूरी की। पिचाई ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से अपनी बैचलर डिग्री अर्जित की। उन्होने एम. एस. सामग्री विज्ञान में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग और पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया जहां उन्हे एक विद्वान साइबेल और पामर विद्वान नामित किया गया।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING