Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल में गाजों बाजों व सुन्दर झांकियों के साथ निकला मां दुर्गा का डोला


फोटोज-नैनीताल में दुर्गा महोत्सव के तहत शोभयात्रा में शामिल मां दुर्गा का डोला।
दर्पण विर्सजन व देवी चरण आदि अनुष्ठान के बाद मां दुर्गा को दी विदाई
नगर भ्रमण में भजन मंडली व बच्चों की झांकियां रही शामिल
सीएन, नैनीताल।
सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान आयोजित नव दुर्गा महोत्सव के दशमी को पूर्व कार्यक्रम के तहत मां दुर्गा मां का डोला नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। सायं यहां पाषाण मंदिर के पास नैनी झील में मां दुर्गा की प्रतिमा का विर्सजन कर दिया जायेगा। इसके साथ ही एक अक्टूबर से शुरू हुये दुर्गा महोत्सव का समापन हो जायेगा। बुधवार को नयना देवी मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की गई। प्रातः 9.28 बजे महा दशमी पूजा समापन किया गया। 10 बजे से 11 बजे तक दर्पण विर्सजन व देवी चरण आदि अनुष्ठान हुए। उसके बाद एक बजे दुर्गा डोला का नगर भ्रमण के लिए निकला। नगर भ्रमण के बाद सांय छह बजेे मां दुर्गा प्रतिमा को नैनी झील में विर्सजित किया जायेगा। सांय 7 बजे से पूजा मंडप में शांति जल व विजया सम्मेलन के आयोजन के साथ ही नव दुर्गा महोत्सव समापन हो जायेगा। बुधवार को मंदिर दोपहर में मां दुर्गा की शोभा यात्रा नयना देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसके बाद मुख्य बाजारों से होता हुआ मां का डोला तल्लीताल पहुंचा। डोला भ्रमण के दौरान हजारों लोग शामिल रहे। नगर भ्रमण के दौरान भजन मंडली व छोलिया नृतक का दल स्कूली बच्चों की झांकियों, बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। डोला मल्लीताल नयना देवी मंदिर से पिछाड़ी बाजार, जय लाल साह बाजार, बड़ा बाजार होते हुये मालरोड निकला इसके बाद तल्लीताल बाजार भ्रमण के बाद नया बाजार वैष्णों मंदिर पहुंचा। जहां मंदिर समिति लोगों ने मां को चुनरी चढ़ायी। इस दौरान डोले में शामिल लोगों को प्रसाद भी वितरण किया गया। भ्रमण के दौरान बाजारों में लोगों ने घरों से अक्षत व फूल बरसाकर दुर्गा मां को नमन किया। डोले के साथ बंगाली पर्यटक भी शामिल रहे। डोला भ्रमण व अन्य कार्यक्रम सम्पन्न कराने में दुर्गा कमेटी के कमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार दास, महासचिव नरदेव शर्मा, त्रिभुवन सिंह फत्र्याल, राकेश कुमार, पवन व्यास, शिवराज नेगी, सुमन साह, राकेश सचिन दास, ज्योति चन्द्र पांडे, डोली भट्टाचार्य, ममता भट्ट, मंजू रौतेला, जगदीश बवाड़ी, मुन्नी तिवारी, तृप्ति गुहा मजूमदार, सुमन साह, उमेश मिश्रा, बहादुर बिष्ट, दीप जोशी, विनोद पंत, सीमा दास, चित्रा, मोमिता मजूमदार, कमलेश ढौढ़ियाल, मुन्नी तिवारी, तृप्ति गुहा मजूमदार, सुमन साह, सीमा दास, चित्रा, मोमिता मजूमदार सहित अनेक लोग शामिल थे।

दुर्गा शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह जलपान की व्यवस्था
नैनीताल।
दुर्गा महोत्सव के दौरान मंगलवार को दुर्गा शोभा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों की भव्य झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। दूसरी ओर डोले के दौरान लोगों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की थी। डोले के दौरान वैष्णों देवी मंदिर के समीप प्रसाद वितरण किया गया। तल्लीताल बाजार में भी प्रसाद वितरित किया गया। नगर भ्रमण के दौरान खास बात यह रही कि इस दौरान बंगाली सैलानी भी भ्रमण में शामिल हुए। अधिकांश बंगाली सैलानियों ने मां दुर्गा डोले के भमण के दश्य अपने कैमरों में कैद कर लिए। डोले के दौरान बंगाली समुदाय के स्थानीय निवासी पूरे जोश खरोश के साथ जुटे रहे। दुर्गा कमेटी के कमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार दास, सीमा दास, चित्रा, डोली भट्टाचार्य, मोमिता मजूमदार, तृप्ति गुहा मजूमदार आदि पूरे दशहरे में जुटे रहे।
दुर्गा महोत्सव में लोगों ने दुकानों से जमकर खरीददारी की
नैनीताल।
दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मेला क्षेत्र में लगी अस्थाई
दुकानों से मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीददारी की। खास बात यह रही कि नगर में मंगलवार को मौसम भी बेहद खुशनुमा बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में पुलिस बल भी गश्त करता रहा। नैनीताल के अलावा समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीण भक्तों के साथ ही नैनीताल पहुंचे सैलानी भी दुकानों से खरीददारी करते देखे गए।
दशमी में नैनीताल व उसके आस पास के मंदिरों में पूजन को उमड़ी भीड़

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त रावत ने गौला पुल में वाहनों के लिए 20 दिन में यातायात शुरू करने के दिए निर्देश

नैनीताल। शारदीय दशमी नवरात्र में यहां नैनीताल व उसके आस पास के मंदिरों में पूजन के लिए भक्तजनों का दिन भर आना जाना रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा यहां मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से सरोवरनगरी का वातावरण भक्तिमय बना रहा। घोड़ाखाल स्थित गोलू मंदिर में पूरे दिन पूजन के लिए भक्तों का आना लगा रहा है। यहां पूजा अर्चना के लिए लोगों का पहुंचना जारी था। इधर नैनीताल स्थित नयना देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नयना देवी के साथ ही देवी की पूजा भी की। नैनीताल स्थित नयना देवी मंदिर, पाषण देवी मंदिर, गोलू मंदिर, शनिदेव मंदिर, खुर्पाताल वैष्णों देवी मंदिर सहित आस पास के मंदिरों में पहुंच कर लोगों मनौतियां मांगी। उधर भीमताल के आस पास के देवी मंन्दिरों अष्टमी नवमी के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में भीड़ रही। भक्तों ने प्राचीन देव मन्दिर, काली मंदिर, शीतला देवी, घोड़ाखाल, श्यामखेत गागर, पदमपुरी आश्रम खैरना, सोमवारी महाराज आश्रम खैरना के मंदिरों में बड़ी संख्या मं पहुंचकर नवरात्र में देवी से अपने व अपने परिवार को सुख शान्ति व स्वास्थय सफलता के लिए प्रार्थना की और जगह जगह कन्याओं की पूजा व उन्हंे भोग खिलाया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING