Connect with us

जन मुद्दे

उत्तरायणी मेले पर प्रदेश भर में भव्य आयोजन किए जाऐंगेः सीएम

सीएन, देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तरायणी मेले, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित होने वाले सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तरायणी मेले पर प्रदेश भर में भव्य आयोजन किए जाएं। यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देता है और प्रदेश की संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से बागेश्वर में उत्तरायणी उत्सव का मुख्य आयोजन किया जायेगा। पंच प्रयागों एवं राज्य के अन्य संगम स्थलों एवं महत्वपूर्ण घाटों पर भी उत्तरायणी के दिन सूर्य उपासना के पर्व का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व पर सौर ऊर्जा के प्रति जन जागरूकता के लिए इससे सबंधित योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाए, जिसमें प्रदेश की प्रमुख हस्तियों को भी सांस्कृतिक संध्या के लिए आमंत्रित किया जाए। संगमों पर भव्य आरती की व्यवस्था की जाए और हस्तशिल्प एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिनमें मंत्रीगण एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी सुशासन दिवस पर ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे सुशासन दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस पर राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने इस दिवस पर जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित करने और सभी स्कूलों में वीर बाल दिवस मनाने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री सचिन कुर्वे, श्री एच.सी.सेमवाल, श्री विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी, निदेशक संस्कृति श्रीमती बीना भट्ट, अपर सचिव श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING