Connect with us

जन मुद्दे

नदियों के पुलों के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में खनन पर प्रतिबंध

सीएन, देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों कई बड़े फैसले लिए हैं ।धामी सरकार ने खनन पर एक बड़ा फैसला लिया है जहां नदियों के पुलों के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सरकार ने पुलों के नजदीक खनन पर रोक लगा दी है। पिछले कुछ सालों में आपदा की वजह से पुल क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर के सुधांशु द्वारा आदेश जारी कर कहा है, कि खनन नीति के अंतर्गत प्रदेश में अनेक स्थानों पर खनन की अनुमति दी जाती है, लेकिन खनन के लिए निर्धारित स्थानों के साथ ही नदियों पर बने पुलों के आसपास भी बड़े स्तर पर खनन किया जा रहा है।जिलाधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है, कि पुलों के नजदीक खनन करना खनन नीति का उल्लंघन है। इससे नदियों के ऊपर बने पुलों की बुनियाद कमजोर हो रही है। इसलिए नदी क्षेत्र में बने पुलों के दोनों तरफ एक-एक किमी तक मिट्टी, रेत, बजरी, पत्थर आदि के खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध किया जाता है। उत्तराखंड में पिछले पांच सालों के दौरान 35 के करीब पुलों को नुकसान हुआ है। इसमें से कुछ पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए जबकि कई की सुरक्षा दीवार आदि को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। इसमें से कई पुल नए थे। लोक निर्माण विभाग ने इन पुलों के क्षतिग्रस्त होने के पीछे मुख्य वजह नदी में पुलों के नीचे और आसपास बड़े स्तर पर खनन को माना था।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING