Connect with us

जन मुद्दे

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने 16 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं बैसाखी निःशुल्क वितरित की

माँ नन्दादेवी महोत्सव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन
सीएन, नैनीताल।
माँ नन्दादेवी महोत्सव-2022 के उपलक्ष्य में हाई कोर्ट नैनीताल के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 4 से 7 सितम्बर, 2022 तक फ्लैट्स मैदान में एक विधिक जागरूकता स्टॉल का आयोजन किया गया। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य-सचिव आरके खुल्बे ने बताया गया कि 5 सितम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 तक का एक गु्रप तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक का एक ग्रुप बनाया गया था। प्रत्येक गु्रप के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चयनित विजेताओं को 6 सितम्बर, 2022 को मुख्य न्यायमूर्ति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य उपस्थित न्यायमूर्तिगणों द्वारा पुरस्कृत किया गया। निबन्ध प्रतियोगित में कक्षा- 6 से कक्षा 8 तक में प्रथम प्रियांशी, द्वितीय आरती आर्या, विद्यालय नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मन्दिर नैनीताल एवं तृतीय प्रज्ञा चौधरी विद्यालय मोहन लाल साह बालिका विद्या मन्दिर नैनीताल, एवं कक्षा 9 से 12 तक में प्रथम दीपिका बहुखण्डी विद्यालय भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल एवं द्वितीय मौ सरफराज विद्यालय नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मन्दिर नैनीताल एवं तृतीय दीपांशु जोशी विद्यालय भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल रहे। इसके अतिरिक्त 06 सितम्बर, 2022 को माननीय मुख्य न्यायमूर्ति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य उपस्थित न्यायमूर्तिगणों द्वारा 10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं 6 दिव्यांगजनों को बैसाखी निःशुल्क वितरित की गयी। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि राज्य प्राधिकरण के द्वारा लगाये गये विधिक जागरूकता स्टॉल के माध्यम से आमजन को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध करायी गयी, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित कानूनी पुस्तकों का वितरण किया गया तथा कानूनी अधिकारों पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्मों को भी दिखाया गया, ताकि आमजन आपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रतिजागरूक एवं सजग रहें। 4 से 7 सितम्बर, 2022 तक लगभग 1500 आगन्तुकों के द्वारा राज्य प्राधिकरण के विधिक जागरूकता स्टॉल में निःशुल्क विधिक पुस्तकें प्राप्त की गयी एवं पैनल अधिवक्ता के माध्यम से निःशुल्क विधिक परामर्श प्राप्त किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING