Connect with us

जन मुद्दे

बिड़ला मार्ग को लोगों ने बनाया अवैध पार्किंग का अड्डा, जाम से फजीहत

सीएन, नैनीताल। जिला प्रशासन नैनीताल के अथक प्रयासों से नैनीताल के अति संकरे बिड़ला मार्ग का चौड़ीकरण हुआ था जिससे यातायात सुचारू रुप से चल सके। क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इस मार्ग को अवैध पार्किंग बना दिया। यही नही इस मार्ग में पर्यटकों के वाहन भी पार्क करवाये जाते है। जिससे आए दिन इस मार्ग पर भीषण जाम लग रहा है, जिसमें बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के वाहन फंस गए और छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। आए दिन इस मार्ग पर एंबुलेंस और स्कूल वाहनों का जाम में फंसना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों ने मार्ग से अवैध पार्किंग को हटाने की माँग की है

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING