Connect with us

उत्तराखण्ड

आदि कैलाश यात्रा : काठगोदाम से पहला तीर्थ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

आदि कैलाश यात्रा : काठगोदाम से पहला तीर्थ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना
सीएन, हल्द्वानी।
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आज गुरुवार से आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा शुरू कर दी गई है। सुबह ओम पर्वत के लिए पहला दल केएमवीएन के टीआरसी काठगोदाम से रवाना किया गया है। हर.हर बम.बम के जय उद्घोष के साथ आज से कुमाऊ मण्डल विकास निगम द्वारा संचालित ओम् पर्वत आदि कैलाश यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है आज पहले श्रद्धालुओं के जत्थे में कुल 19 तीर्थयात्रियों का स्वागत काठगोदाम में जोशो खरोश के साथ किया गया। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। पहले दल में 19 सदस्य रवाना हुए हैं जिसमें 10 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। इसमें गुजरात के 15, केरल से दो, उत्तर प्रदेश से एक और एक श्रद्धालु दिल्ली से शामिल है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रारंभ ना होने के चलते आदि कैलाश यात्रा उत्तराखंड सरकार के प्रयास से जारी है जिसके तहत यह तीर्थयात्रीयो का दल कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर एवं जागेश्वर धाम दर्शन कर पर्यटक आवास ग्रह जागेश्वर में दिन का भोज करेगा। भोजन करने और कुछ देर आराम करने के बाद यह दल पिथौरागढ़ को रवाना होगा। इस बार निगम द्वारा लगभग 34 ग्रुप यात्रा पर भेजे जाएंगे। पहले दल की यात्रा आठ दिन में पूरी होगी। जिसका पहला पड़ाव पिथौरागढ़ में पूरा होगा। रास्ते में यात्री कैंची धाम आश्रम में दर्शन करेंगे। इसके बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे और वहां पर गोलू देवता मंदिर में दर्शन करने के बाद जागेश्वर के लिए रवाना होंगे। यहां यात्रियों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING