Connect with us

उत्तराखण्ड

जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

सीएन, नैनीताल। सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद अजय भट्ट, जिला पंंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, विधायक सरिता आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पी मीणा ने जनपद वासियों को दीपों के त्योहार दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की हार्दिक बधाई देते हुए समस्त जनपद वासियों के बेहतर स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिलाधिकारी सहित तमाम लोगों ने जनपद वासियों से अपील की कि सभी लोग खुशियों के त्योहार को अपने परिवार व बच्चों के साथ मनाए व आतिशबाजी व पटाखे चलाने के दौरान बच्चों पर अधिक ध्यान दें, उनके साथ रहें। उन्होंने  जनपद वासियों से इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने व एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से वोकल फॉर लोकल खरीदारी करने व सुरक्षित दीपावली त्योहार मनाने की अपील की।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING