Connect with us

उत्तराखण्ड

शौर्य दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, महापौर बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, कारगिल वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सीएन, हल्द्वानीकारगिल विजय की 27 वीं वर्षगांठ पर रविवार को “शौर्य दिवस समारोह” का आयोजन कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर प्रात: हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों, उनके परिजनों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों,जनसामान्य ने भाग लिया। सभी ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली वीर नारियों व वीर जवान में श्रीमती जयंती देवी पीरुमदारा रामनगर, श्रीमती उमा देवी मथुरा विहार, हल्द्वानी अनीता कुमारी छढ़ायल सुयाल, मानपुर पश्चिम, हल्द्वानी इसके साथ ही नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा, नायक सूबेदार गंगा सिंह को सम्मानित किया गया।.इस अवसर पर एमबीपीजी कॉलेज सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें वीर नारियों, परिजनों, एवं सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सैनिकों को श्रंद्धांजली दी गई। इस अवसर पर पूर्व में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर निशा, द्वितीय स्थान पर नीमा तिवारी, तृतीय स्थान पर आरती कुंवर विजेता रहे। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन भट्ट, द्वितीय स्थान पर कंचन, तृतीय स्थान पर वीर गुप्ता ने बाजी मारी चित्रकला प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन भट्ट, द्वितीय स्थान पर साक्षय तिवारी, तृतीय स्थान पर हिमांशु कनौजिया विजेता रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर परी, द्वितीय स्थान पर साहू, तृतीय स्थान पर दिव्या कुमारी विजेता रहे सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कतियाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह,कर्नल (से.नि.) बी एस रौतेला,कैप्टन हीरा सिंह, कैप्टन जगदीश राठौर, कैप्टन नारायण दत्त पांडे, कैप्टन राजेंद्र सिंह, हवलदार चंद्रशेखर, संजय कुमार बोरा, सूबेदार नंदन सिंह, लेफ्टिनेंट प्रहलाद खड़कवाल, कैप्टन उमेश सिंह, देवेंद्र चौहान, एनसीसी कैडेट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING