Connect with us

उत्तराखण्ड

चम्पावतवासी 31 मई को उत्सव दिवस के रूप में मनाएंः सीएम धामी

सीएन, टनकपुर। उप चुनाव के लिए मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे चुनाव प्रचार खासा जोर पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर क्षेत्र में धुंआधार प्रचार किया। उन्होंने शारदा घाट से लेकर चंदनी गांव तक कई जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास, पर्यटन, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ बने, इसके लिए मुख्यसेवक के रूप में मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट में गंगा आरती और पूजा अर्चना की। इसके बाद गौमाता को भोजन कराकर चुनाव प्रचार शुरू किया। इस दौरान उन्होंने सभा की। इसके बाद उन्होंने अम्बेडकर नगर, मनिहागोठ, अंबेडकर नगर, फागपुर, चंदनी में सभाएं कीं। उन्होंने लोगों से 31 मई को अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि 31 मई को उत्सव दिवस के रूप में मनाएं और सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगाएं। सभी लोग मतदान करने जरूर जाएं। कहा कि एक एक वोट यहां के विकास के लिए है। क्षेत्र की उन्नति और प्रगति के लिए है। एक एक वोट विकास की गति बढ़ाने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे यहां चुनाव लड़ने भेजा है। अब ये केवल पुष्कर सिंह धामी का चुनाव नहीं है। ये क्षेत्र की जनता का चुनाव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की यात्रा उनकी व्यक्तिगत नहीं है। ये सामुहिक यात्रा है। ये हमारा सबका अपना काम है। इस दैरान उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे विकास व बाढ़ राहत के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही टनकपुर शहर का चहुमुखी विकास करने की बात कही। इस अवसर पर निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, महिला नेत्री दीप्ति रावत, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, उर्मिला चंद, विध्या जुकरिया, जसवंत सिंह उर्फ बब्बू भाई, अमजद हुसैन, दीपक रजवार, हरीश भट्ट, शशांक गोयल, धर्मानंद पांडे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING