Connect with us

उत्तराखण्ड

आयुक्त ने रूद्रपुर-ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी सड़क चौडीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

सीएन, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार की सांय, रूद्रपुर-ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी सडक चौडीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा 50 करोड की लागत से 21 किमी सडक के चौडीकरण एवं डामरीकरण कार्य पूर्व में काफी विलम्ब होने एवं वन विभाग की आपत्तियों के कारण कार्य काफी दिनों संचालित नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा वन विभाग की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है, वर्तमान में सडक चौडीकरण एवं डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जो सितम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। आयुक्त ने कहा सडक चौडीकरण से जहां दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही पर्यटकों एवं आम जनता के समय के साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी। प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश भटट ने बताया कि 50 करोड की लागत से 21 किमी सडक के चौडीकरण एवं डामरीकरण का कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा सडक का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है अवशेष कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। निरीक्षण दौरान तहसीलदार सचिन कुमार, ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING