Connect with us

उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर नगर की भोजनमाताओं को सम्मानित किया

सीएन, नैनीतालl सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन के मौके पर नगर की 3 दर्जन से अधिक भोजन माताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या थी। इस मौके पर भोजन माता संगठन के अध्यक्ष तुलसी आर्य ने भी विधायक सरिता आर्या का स्वागत किया। विधायक सरिता आर्या ने कहां की जिस तरह से जनता ने उनको विधायक बनाया है अब उनका काम है कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और रुके हुए कामों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने सांसद अजय भट्ट की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री शांति मेहरा, नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अरविंद पडियार, सुभाष, कैलाश रौतेला, विमल, डॉली वर्मा, मीनू बुधलाकोटी, राठौर, भुवन आर्य, केएल आर्य, राधा, जगमोहन सिंह बिष्ट, पंकज, विवेक वर्मा, विश्वकेतु वैद्य. शिव शंकर मजूमदार, हरीश भट्ट, विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट आदि मौजूद थे। इस मौके पर आयोजित बैठक का संचालन मोहन नेगी ने किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING