Connect with us

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा उपद्रव में चार लोगों की मौत, पुलिस के दरोगा व कई जवान घायल, 70 से अधिक वाहन जलाये

हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद

सीएन, हल्द्वानी। बनभूलपुरा में कल हुए उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने दूरभाष पर बताया इस पूरे उपद्र के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है। फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। साथ ही जो भी नुकसान कल की घटना से हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी। बनभूलपुरा में उपद्रव के दौरान 70 से अधिक वाहनों को जला दिया गया, जबकि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बनभूलपुरा थाने में आग से कई साल पुराने रिकॉर्ड भी जलकर खाक हो गए हैं। उपद्रवियों ने 70 से अधिक वाहनों ने आग के हवाले कर दिया। इसमें तीन जेसीबी शामिल हैं, जिनमें दो जेबीसी निगम ने किराए पर मंगाई थी, जबकि एक जेसीबी निगम की है। साथ ही निगम के 8 और पुलिस के एक चारपहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि निगम के दो ट्रैक्टर को भी सड़क पर पलटकर आग लगा दी गई थी। साथ ही 40 से अधिक दोपहिया वाहनों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। बनभूलपुरा की गलियों में देर रात तक जहां-तहां दोपहिया वाहन जलते नजर आए, जिनको न कोई बुझाने वाला था और न ही इनके मालिकों का किसी को पता था।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING