Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने संभाला चार्ज, गिनाईं प्राथमिकता

देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने संभाला चार्ज, गिनाईं प्राथमिकता
सीएन, देहरादून।
राजधानी देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने जिलाधिकारी का चार्ज संभाल लिया है। पदभार संभालते ही जिलाधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने चार्ज संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल से जुड़ी समस्या उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम और सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम जनता के बीच जागरूक करने का काम किया जाएगा। नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद पहले की तरह ही चलता रहेगा। जनता की साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। बता दें सविन बंसल 2009 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह नैनीताल के डीएम भी रह चुके हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING