Connect with us

उत्तराखण्ड

दोहरा हत्याकांड : पति-पत्नी को गला रेतकर मार डाला, मां पर चाकुओं से वार

दोहरा हत्याकांड : पति-पत्नी को गला रेतकर मार डाला, मां पर चाकुओं से वार
सीएन, रुद्रपुर।
यहां शहर के बीचो-बीच नई बस्ती में बुधवार रात एक दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हत्यारोपी घर में मौजूद नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला संजय यादव अपनी पत्नी सोनाली यादव के साथ एक कमरे में सो रहा था। इसी बीच घर का कुंडा काटकर शाहजहांपुर निवासी राजकमल घर में घुस गया और संजय यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सोनाली जब बीच-बचाव को आई तो उस पर भी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सोनाली की मां गौरी मंडल ने हत्यारोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में धारदार हथियार लिए वह चश्मदीद नाबालिग पुत्र जय के सामने ही फरार हो गया। जय के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। रिश्ते के मामा तपन मंडल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, मोनिका ढ़ाली, धीरेश गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। आरोपी राजकमल के बारे में बताया जा रहा है कि वह 7 साल पहले संजय यादव के घर के सामने मिश्री लाल के घर में किराए पर रहता था। वह आए दिन संजय के परिवार को परेशान करता था। मोहल्ले के लोगों के दबाव बनाने पर वह वहां से मकान खाली कर चला गया था। 3 महीने पहले वह यहां आया तो सोनाली के घर पर मोबाइल और बुके रख कर चला गया। एक पर्ची छोड़ गया। जय के अनुसार वह सोनाली से लड़कियों के नंबर मांगता था। सोनाली इसका विरोध करती थी। जय के अनुसार वह ओम पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता है। उसकी मां सोनाली कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि पिता करौलिया फैक्ट्री में काम करता था। मां के वेतन से घर का खर्च चलता था और पिता के वेतन से मकान पर लिए लोन की किस्त जाती थी। उसने बताया कि उसके नाना दिलीप मंडल कर्नाटक में धान की रोपाई करने गए हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्यारोपी राजकमल की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में वह हाथ में हथियार लेकर आता हुआ नजर आ रहा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING