Connect with us

उत्तरकाशी

द्रौपदी का डांडा 2 पर एवलॉन्च आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोही क्रेवास में फंसे

सीएन, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 पर एवलॉन्च आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोहियोँ के क्रेवास में फंसने की खबर है। घटना देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से जुड़ी है इसलिए रेस्क्यू के लिए सीएम धामी ने सीधे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी है। इधर मौके पर एनआईएम व एसडीआरएफ की टीम ने 8 लोगों को खोज निकाला है। बाकी लोगों का रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि एनआईएम के प्रशिक्षण में गए द्रौपदी का डांडा 2 पर पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन हो गया जिसमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोही क्रेवास में जा फंस गए जिनमे से 8 को निकाला जा चुका है। रेस्क्यू टीम अन्य प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुटी है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा है कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वो बहुत ही सुदूर इलाका है। अभी प्रशासन के पास कोई अधिकारिक पुष्टि या खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए निम रेस्क्यू अभियान चला रहा है। घटनास्थल पर निम के पास दो सेटालाईट फोन मौजूद हैं।। सर्च एंड रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों व एस डी आर एफ के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। एनआईएम के बेस कैंप तक हेलीकॉप्टर से हर सम्भव मदद भेजी जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING