Connect with us

उत्तराखण्ड

रिटायर एयरफोर्स के जवान खड़क सिंह बिष्ट की मृत्यु पर जताया शोक

रिटायर एयरफोर्स के जवान खड़क सिंह बिष्ट की मृत्यु पर जताया शोक
सीएन, भवाली/नैनीताल।
रिटायर एयरफोर्स के जवान व सिरोड़ी ग्राम निवासी खड़क सिंह बिष्ट पुत्र स्व. तेज सिंह बिष्ट का बीते 30 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। वह दस भाइयों में से छठे नंबर के थे। उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व चार बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गये है। रिटायरमेंट के बाद स्व. बिष्ट अपने गांव में ही रह रहे थे। स्वभाव से मिलनसार स्व. बिष्ट का पीपल पानी संस्कार उनके ही गांव में होगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING