Connect with us

उत्तराखण्ड

शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके से डोली धरती, नुकसान की सूचना नही

शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके से डोली धरती, नुकसान की सूचना नही
सीएन, काबुल।
अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक आज सुबह अफगानिस्तान के फैजाबाद से 101 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले दस दिनों में यह चौथी बार है जब अफगानिस्तान के लोगों को भूकंप का झटका सहना पड़ा है। एक दिन पहले गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब भी लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी, जबकि इसका केंद्र अफगानिस्तान के ​​फैजाबाद से 285 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था। इससे पहले, 7 मार्च की देर रात 1.40 बजे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र धरती के अंदर 136 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, इस महीने की शुरुआत में 2 मार्च को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप से धरती कांपी थी। यह भूकंप दोपहर 2.35 बजे आया था और इसकी तीव्रता 4.1 थी।


More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING