Connect with us

उत्तराखण्ड

21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सरकार : संयुक्त परिषद

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की है। परिषद का कहना है कि दीपावली इस वर्ष 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि शासन की अधिसूचना में 20 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर 2025 दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक परंपराओं और पंचांग के अनुसार दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्टूबर को पड़ता है। भट्ट ने कहा कि दीपावली केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी पूरे राज्य में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इसलिए, कर्मचारियों और आम जन की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को सही तिथि 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING