Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जनपदों में भारी वर्षा की संभावना, येलो अलर्ट जारी

सीएन, नैनीताल। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज विशेषकर कुमाऊं मंडल के जनपदों के अलावा गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। राज्य के देहरादून ,नैनीताल ,चंपावत और पौड़ी जनपदों में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तंत्र–प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कुमाऊं के 4 जनपदों नैनीताल चंपावत अल्मोड़ा और बागेश्वर में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला अधिकारियों द्वारा छुट्टी घोषित की गई है।

12 अक्टूबर तक बारिश के आसार

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल में 'स्पेक्ट्रम 2026' का किया आगाज, भीमताल में उपतहसील की स्थापना सहित कई घोषणाएं की

मौसम विभाग के मुताबिक 12 अक्‍टूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश होने की भी आशंका है मौसम विभाग ने सभी स्‍थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधान रहने और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून से दिल्ली तक बसों के किराए में आई कमी, 3 घंटे का होगा सफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING