Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बोले डीजी विजिलेंस, 10 से अधिक अधिकारी विजिलेंस के रडार पर

हल्द्वानी में बोले डीजी विजिलेंस, 10 से अधिक अधिकारी विजिलेंस के रडार पर
सीएन, हल्द्वानी।
डायरेक्टर विजिलेंस वी मुरुगेशन हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने कुमाऊं विजिलेंस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के जांचों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में 10 से अधिक अधिकारियों की जांच चल रही है और जांच आने के बाद ही बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दरोगा भर्ती घोटाले की जांच चल रही है जिसमें अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं और उम्मीद है की जांच जल्द पूरी हो जाएंगे जाच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजिलेंस में कई अन्य मामलों की जांचें रही है जिनको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा 1064 नंबर जारी किया गया है जिससे कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर विजिलेंस को सूचित करें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING