Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में छात्रों ने मणिपुर और केंद्र सरकार का पुतला फूंका

नैनीताल में छात्रों ने मणिपुर और केंद्र सरकार का पुतला फूंका
सीएन, नैनीताल।
डीएसबी परिसर के मुख्य गेट पर छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही मणिपुर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनका उत्पीड़न किया गया। यही नहीं महिलाओं के साथ किए गए सामूहिक बलात्कार शर्मनाक विषय है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में तत्काल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही पीड़ित महिलाओं के आरोपों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पूर्व से ही मामले में संज्ञान नहीं लिया गया। यह देश के लिए दुर्भाग्य है। प्रदर्शन करने वालों में मोहित बिष्ट, राहुल पडियार, अक्षत कौशिक, नीरज बिष्ट, हिमांशु पाठक, सौरभ पांगती, हिमांशु गंगवार, मो. शहवाज, राकेश सनवाल, संजय कुमार आदि शामिल रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING