Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू, सत्र बुलाया

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू हो सकता है। बता दे कि कानून के विषय में चर्चा करने के लिए 5 फरवरी को विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है और उसके बाद जल्द ही कानून लागू कर दिया जाएगा। बता दे कि मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई में गठित की गई समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को दो या 3 फरवरी को सौंप सकती है और पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सत्र बुलाने के संकेत दिए थे जिसके लिए अब सत्र की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पहले भी 5 सितंबर 2023 को सत्र बुलाया गया था और सितंबर में सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस विस्तारित सत्र की कार्यवाही अब आगामी 5 फरवरी 2024 को होगी। बता दें कि ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित की गई समिति का कार्यकाल भी शासन द्वारा 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। बीते 26 जनवरी को समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया था जिसे 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING