Connect with us

उत्तराखण्ड

कारगिल दिवस : उत्तराखंड में शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 50 लाख : पुष्कर सिंह धामी

कारगिल दिवस : उत्तराखंड में शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 50 लाख : पुष्कर सिंह धामी
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय की 25 वीं वर्षगांठ पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि यह व्यवस्था की जा रही है कि बलिदानी के परिवार को मिलने वाली अनुदान राशि को पत्नी और परिवार में विभाजित किया जाए। बलिदानी के परिवार को मिलने वाली अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की जाएगी। अभी तक शहादत का सर्टिफिकेट मिलने के दो वर्ष के भीतर नौकरी के लिए आवेदन करना होता था। इस अवधि को बढ़ाकर पांच वर्ष किया जाएगा। बलिदानी के परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी की व्यवस्था है। जिसके लिए हर जिले के कलेक्ट्रेट में समूह ग और घ के दो-दो पद सृजित किए गए थे। अब विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक और समूह ग के रिक्त पदों पर भी भर्ती की व्यवस्था की जाएगी। सैनिक कल्याण के संविदा कर्मियों को भी उपनल की ही तरह अवकाश अनुमन्य होगा। कहा की एक वक्त था जब हम युद्ध भूमि में जीतते थे पर टेबल पर हार जाते थे। पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व का नतीजा था कि कारगिल युद्ध में हम रण में भी जीते और टेबल पर भी। आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से सेना सशक्त हुई है। उसका यश और कीर्ति भी दुनिया में बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के साथ ही सैनिकों की सुविधाओं को भी बढ़ाने का काम किया गई। राज्य सरकार भी सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है।अग्नीवीरों को विभिन्न सेवाओं में समायोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक सविता कपूर, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला आदि ने भी बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING