Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल शहर में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय कार्यशाला का शुभारम्भ

सीएन, नैनीताल। रंगमंच को गति प्रदान करने के लिए नैनीताल शहर में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय कार्यशाला का शुभ आरम्भ 20 मई 2023 को रामसेवक सभा के सभागार नैनीताल में अदाकार नाट्य अकादमी नैनीताल एवं प्रयोगांक नैनीताल के सहयोग से की गई। कार्यशाला निर्देशक सुभाष चंद्रा ने बताया की कार्यशाला के दौरान नाट्य विधा के विभिन्न अयामों की जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से दी जाएगी। अभिनय, संवाद अदायगी, नृत्य, वेशभूषा संरचना, शारीरिक संरचना, मंच सज्जा, मुख सज्जा, योगा आदि की विस्तारित जानकारी प्रदान की जाएगी। श्री रामसेवक सभा सभागार मल्लीताल नैनीताल मे प्रतिदिन कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। कार्य शाला के दौरान नाट्य प्रस्तुति भी की जाएगी। नैनीताल के स्थानीय समन्वयक के रूप मे मदन मेहरा कार्यशाला मे जुड़े हैं। कार्यशाला में 30 से अधिक कलाकार जुड़े है। इस दौरान लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही, ज़हूर आलम, सुभाष चंद्रा, मदन मेहरा, मिथिलेश पांडे, हरीश राणा, मंज़ूर हुसैन, महेश जोशी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर नवीन बेगाना, मुकेश धस्माना, दीपक सहदेव, रोहित वर्मा, मनोज कुमार, कौशल साह,अनवर, नसीर अली, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING