Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अनजान लोगों की घुसपैंठ को लेकर सीएम से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
सीएन, नैनीताल/देहरादून।
भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी व हाईकोर्ट के अधिवक्ता व पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन कार्की ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नैनीताल में हो रहे अनियंत्रित रूप से बाहर से आ रहे एक विशेष वर्ग के अनजान लोगों द्वारा की जा रही घुसपैंठ व अवैध अतिक्रमण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना काल व उसके बाद नैनीताल में अचानक बिशेष समुदाय के बाहरी लोगों द्वारा बारापत्थर, सात नम्बर, हरिनगर व शहर के अन्य खाली सरकारी जमीनों पर कब्जा कर आवास बना लिए है। नैनीताल शहर व उसके आसपास अवैध कब्जे व घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है। ज्ञापन में यह भी कहा है कि इन घुसपैठियों रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिकों की संख्या भी हो सकती है। जिसकी जांच की जानी आवश्यक है। अतः इस संवेदनशील मामले में कार्रवाई की जाय।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मैदानी जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर 20 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं का अता पता ही नहीं, दल हैं असंमजस   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING