Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया

सीएन, हल्द्वानी। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम है आर्यभट्ट से गगनयान तक : प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं की ओर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शंकर कोरंगा एवं विशिष्ट अतिथि मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ रहे। इस अवसर पर एरीज नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी एवं प्रोफेसर डॉ. नवल लोहनी ने विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित पीसीएस अधिकारी प्रियंका जोशी ने कहा कि, “इस प्रकार के आयोजन समाज के हर वर्ग तक वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय उपलब्धियों को पहुंचाने में सहायक होते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण, गायन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में छाया, अब्दुल अहद, ओवैस, दिव्यांशी और अंकिता विजेता रहे। एकल गीत प्रतियोगिता में आदित्य, योगिता, वैभव, विधि और कार्तिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी, रिया, देवेश और योगिता को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि शंकर कोरंगा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनंद बिष्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया. कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया. शोभा चारक ने सीबीसी नैनीताल द्वारा बनाये गए स्वागत गीत पर विशेष प्रस्तुति दी. शर्मिंष्ठा बिष्ट ने अपने गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING