सीएन, दिल्ली। पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश के कहर से लगभग 1136 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान में बाढ़ से हो रहीं मौतों को लेकर दुख जताया है। पाकिस्तान की सरकार ने बाढ़ से 10 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका जताई है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, बाढ़ में अब तक लगभग 1136 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1634 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं लगभग 735375 जानवर बाढ़ की चपेट में आने से मर गये है और बह गए हैं। इसके अलावा 3451 किलोमीटर रोड, 149 ब्रिज, 170 दुकान और 949,858 मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से पाकिस्तान में करीब 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जो पाक की कुल आबादी का 7वां हिस्सा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान में बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि-‘पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हूं। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद करते हैं।’
आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।