Connect with us

उत्तराखण्ड

जनहित संस्था नैनीताल उत्कृष्ट समाजसेवी व कार्यकर्ता को सम्मानित करेगी

सीएन, नैनीताल। जनहित संस्था, नैनीताल की आम बैठक मल्लीताल स्थित श्री राम सेवक सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगमोहन बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। बैठक में संस्था द्वारा विभिन्न सार्वजनिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम नैनीताल शहर में सार्वजनिक रूप से उत्कृष्ट समाजसेवी व कार्यकर्ता को सम्मानित करने पर विचार किया। सदस्यों से आग्रह किया गया कि ऐसे समाजसेवी का नाम संस्था के समक्ष रखे। इसी क्रम में श्री जगमोहन सिंह बिष्ट, महेश चन्द्र आार्य व श्रीमती दिव्या साह द्वारा समाजसेवियों के नाम सुझाएं गये। इसके अलावा बीडी पाण्डे चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर पुनः पत्राचार कर कार्यवाही की जाये। नैनीताल में जिलाधिकारी नैनीताल व लोक निर्माण विभाग को पूर्व में पार्किंग की उचित व्यवस्था न किये जाने पर आक्रोश प्रकट किया गया। अगले बिन्दु पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् नैनीताल को संस्था द्वारा बी०एम०साह पार्क के सम्मुख स्थान पर एक सुलभ शौचालय बनाये जाने के अनुरोध पर कोई कार्यवाही न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया गया और इस सम्बन्ध में पुनः आगे पत्राचार किया जाये। संस्था द्वारा गोलघर से पुराना घोड़ा स्टैण्ड तक परिष्ठ नागरिकों के आवागमन हेतु रैम्प हेतु लिखे पत्र पर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर पुनः पत्राचार कर अनुरोध किया जाये। बैठक में कुछ सदस्यों द्वारा माल रोड में रात्रि 8:00 बजे के उपरान्त ई-रिक्शा संबालित न होने पर अत्यधिक आक्रोश प्रकट किया, इस अव्यवस्था से सामान्य जन के लिये रात्रि के समय काफी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस सम्बन्ध में ई-रिक्शा रात्रि में 8:00 बजे से 10:30 बजे तक चलाये जाने के लिये पत्राचार किया जाये। बैठक के अन्त में स्थानीय स्तर पर दिवंगत हुए मनोज तिवारी, पूर्व सभासद नगरपालिका गजाला खान, पूर्व सभासद व स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी पदमा साह की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में जगमोहन सिंह बिष्ट जी के अलावा अशोक साह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिव्या साह उपाध्यक्ष, महेश चन्द्र आर्या महासचिव, भुवन कुमार आर्य, रईस अहमद, सिद्धार्थ बिष्ट, चन्द्रा पन्त, विजय साह, वकीलउ‌द्दीन, जीकेए गौरव बब्बी इत्यादि उपस्थित थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING