Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 26 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की उम्मीद

सीएन, नैनीताल/देहरादून। प्रदेश में 26 जनवरी से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत से अति शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी है, जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। जबकि पहाड़ों मे धूप खिल रही है। उत्तराखंड में घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। सर्दी का सितम इतना बढ़ गया है कि सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 4 जनवरी को 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मंगलवार को दोपहर के समय धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन भी रही। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 26 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING